आगरालीक्स ..आगरा के 89 केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा शुरू हो गई है, 44 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे है, इससे दोपहर और शाम को जाम लग सकता है।
रुहेलखंड विवि द्वारा संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जा रही है, रविवार को सुबह नौ से 12 बजे की पहली पाली मेंं परीक्षा देने के लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड लग गई, उनके परिजन केंद्र के बाहर बैठकर इंतजार कर रहे हैं। दूसरी पाली की परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी, छात्रों को दोनों पाली की परीक्षा देनी है। इसमें 44 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं।
धूप और जाम से परेशान लोग
पहली पाली की परीक्षा दोपहर 12 बजे खत्म हुई, इससे एमजी रोड और उसके लिंक रोड पर जाम लग गया, धूप और जाम में फंसे लोग परेशान हो गए। घंटों लोग जाम में फंसे रहे, शाम पांच बजे के बाद दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होगी, इसके बाद भी जाम लगा रह सकता है।