आगरालीक्स.. आगरा में लॉकडाउन में पहली बडी परीक्षा 9 अगस्त को 42 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है, बीएड प्रवेश परीक्षा में 32 हजार छात्र शामिल होंगे।
नौ अगस्त को पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ से 12 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा 2 बजे से 5 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पूर्व अभ्यर्थियों को केंद्र पर पहुंचना होगा।दोनों पालियों के बीच के समय में सेंटरों का सेनिटाइजेशन कराया जाएगा।हर सेंटर पर थर्मल स्क्रीनिंग होगी।सेंटर पर आने वाले हर शिक्षक, कर्मचारी, परीक्षार्थी के लिए मास्क अनिवार्य है।आगरा से इस परीक्षा में लगभग 19 हजार और अन्य जिलों के परीक्षार्थी मिलाकर 37 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।हर सेंटर पर 300 से 500 परीक्षार्थी बैठेंगे।
सेंटर पर सेनिटाइजर और हाथ धोने की व्यवस्था की जाएगी।प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सेनिटाइजेशन की प्रक्रिया की देखरेख के लिए एक विशेष अधिकारी की नियुक्ति की गई है।