आगरालीक्स… आगरा में बीएड के छात्रों की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं, विश्वविद्यालय ने बनाए 28 नोडल केंद्र, 35 हजार छात्र देंगे परीक्षा। ( Bed Exam, DBRAU, Agra : 35000 student appear, 28 Nodal center)
डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओम प्रकाश के अनुसार बीएड सत्र 2023 25 और 2022 24 की 28 नोडल केंद्रों पर 280 बीएड कालेजों के 35 हजार छात्रों की गुरुवार से परीक्षा होगी। परीक्षा सुबह 11 से दोपहर दो और दोपहर तीन से पांच बजे के बीच आयोजित की जाएगी।
ओएमआर पर परीक्षा होगी, दो घंटे की परीक्षा में 100 प्रश्नों में से 80 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। वहीं, बीएड के छात्रों की शिक्षण कार्य की परीक्षा तीन घंटे की होगी और 100 में से 50 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। आगरा में 11 नोडल केंद्रों पर 112 कालेजों के छात्र बीएड की परीक्षा देंगे। परीक्षा 29 जुलाई तक चलेंगी।