आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज सहित प्रदेश के मेडिकल कॉलेज में संविदा डॉक्टरों का मानदेय 90 हजार प्रति माह तक बढ़ने के प्रस्ताव को मंजूरी। एसएन में संविदा पर 112 डॉक्टर तैनात हैं। ( SNMC, Agra : Stipend of contract Faculty may rise)
उत्तर प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में संविदा पर कार्यरत चिकित्सा शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के मानदेय बढ़ोतरी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन को भेजे गए प्रस्तावों में शामिल था।वर्ष 2019 के बाद इन चिकित्सा शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी होगी। असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर तीनों श्रेणियों में मानदेय बढ़ाया गया है।
प्रोफेसर का मानदेय 2.20 लाख रुपये प्रतिमाह
असिस्टेंट प्रोफेसर को 90 हजार की जगह 1.20 लाख, एसोसिएट प्रोफेसर को 1.20 लाख की जगह अब 1.60 लाख और प्रोफेसर को 1.35 लाख की जगह 2.20 लाख रुपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में मिलेंगे। जल्द इस संबंध में शासनादेश जारी होगा।