मुंबईलीक्स… भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के घर खुशियां। पत्नी रितिका सजदेह ने दिया बेटे को जन्म।
हिटमैन के घर दूसरी बार खुशियां
भारतीय क्रिकेट टीम का आस्ट्रेलिया दौरा शुरू होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हिटमैन रोहित शर्मा के घर में दूसरी बार खुशियां आई हैं। वह अब बेटे के पिता बन गए हैं।
बेटी समायरा के लिए अब भाई भी आया
रीतिका सजदेह ने बेटे को जन्म दिया है। मां-बेटे पूरी तरह स्वस्थ है। रोहित शर्मा की एक बेटी भी है, जिसका नाम समायरा है।
पहले टेस्ट में ब्रेक लेना चाहते थे रोहित
भारतीय क्रिकेट टीम इसी माह आस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट मैचों की सीरीज की शुरुआत करेगी। पारिवारिक कारणों के चलते रोहित शर्मा ने पहले टेस्ट में खेलने से ब्रेक लेने की बात कही थी लेकिन अब बेटा हो जाने के बाद उनके दौरे पर फिर पुनर्विचार किया जा सकता है।