झांसीलीक्स… झांसी मेडिकल कॉलेज में आग लगने से 10 नवजात की मौत पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, पीएम मोदी ने दुख व्यक्त किया है।
ईश्वर क्रूर आघात सहने की शक्ति प्रदान करेः राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने एक्स हैंडल पर लिखा, उत्तर प्रदेश में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज, झांसी में हुई दुर्घटना में कई नवजात शिशुओं की मृत्यु का समाचार अत्यंत हृदय विदारक है। ईश्वर, शोक संतप्त माता-पिता और परिवारजनों को यह क्रूर आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें, मैं घायल हुए शिशुओं के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।
पीएम ने भी जताया दुख, आर्थिक मदद दी जाएगी
पीएम मोदी ने भी इस हृदय विदारक हादसे पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री राहत कोष से भी सहायता राशि प्रदान की जाएगी। पीएमओ के मुताबिक मृत नवजातों के परिजनों को दो-दो लाख और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार की मदद दी जाएगी।