नईदिल्लीलीक्स…संसद का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई।
दोनों सदनों को किया संबोधित
राष्ट्रपति ने संसद के दोनों सदनों को संबोधित करते हुए कोविड महामारी के दौरान चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। किसानों, महिलाओं का जिक्र किया।
सरकार ने देश को सशक्त किया
राष्ट्रपति ने स्वाधीनता सेनानियों और देश के विकास मे योगदान देने वाले महानुभावों को नमन किया। उन्होंने कहा कि सरकार और नागरिकों के समन्वय और सहयोग की ताकत का यह अभूतपूर्ण उदाहरण है। देश के प्रत्येक हैल्थवर्कर, फ्रंट लाइन कार्यकर्ता का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास के आधार पर चल रही है। देश को सशक्त किया है।
कोरोना वैक्सीनेशन की दी जानकारी
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया। सबके सहयोग से सरकार ने 150 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगवाई है। देश में 70 प्रतिशत लोग वैक्सीन की पहली डोज ले चुके हैं। 15 साल से ज्यादा के उम्र के बच्चों को भी वैक्सीन दी जा रही है। प्रिकॉशन डोज भी शुरू की गई है।
किसानों और महिलाओँ पर रहा फोकस
राष्ट्रपति ने अभिभाषण में किसानों की फसल की खरीद और उनके लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ महिलाओँ के विकास की योजनाओं पर भी फोकस किया।