आगरालीक्स… दयालबाग स्थित राममोहन विहार के तिकोना पार्क में श्रीमद् भागवत कथा के लिए आज सुबह भव्य कलशयात्रा निकाली गई। इसके साथ ही भागवत कथा का श्रीगणेश हो गया।
पीले परिधानों से सजी महिलाएं कलश लेकर निकलीं

दयालबाग के मंगलस्टेट के सामने स्थित रामविहार कॉलोनी के तिकोना पार्क से सुबह श्रीमद् भागवत कथा लिए कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कॉलोनी और आसपास की महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर और कलश सिर पर रखकर भ्रमण किया। इसके बाद पुनः कथा स्थल पर पहुंची।
शतानन्द महाराज करेंगे कथा वाचन
वृंदावन के स्वामी शतानन्द महाराज कथा की दोपहर एक बजे से सायं पांच बजे तक कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा का आयोजन वृंदावन दुखी एवं असहाय लोगों के लिए वृद्धाश्रम के निर्माण के लिए किया जा रहा है, जिसमे सभी कॉलोनीवासी और श्रद्धालु सहयोग कर रहे हैं।
यह रहे मौजूद
इस मौके पर अलका बंसल, रोहित खन्ना, अनिल अग्रवाल, एसपी गुप्ता, एसबी खंडेलवाल, विकास अग्रवाल, विवेक शर्मा, श्रीमती शकुंतला अग्रवाल, रजनी अग्रवाल, रश्मि अग्रवाल, रितु अग्रवाल, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।