आगरालीक्स.. आगरा में दूसरे दिन संजय प्लेस में , सडक किनारे और पार्किंग में रखे जनरेटर, ठेल, ढकेल को जब्त कर लिया। अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कब कहां चलेगा अभियान।
आगरा में नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार से अभियान शुरू किया है। पहले दिन सोमवार को संजय प्लेस में आजाद पेट्रोल पंप से यस बैंक तक अतिक्रमण हटाया गया। दूसरे दिन मंगलवार को नगर निगम की टीम संजय प्लेस पहुंची। दूसरे दिन यस बैंक से आगे के मार्केटों से अतिक्रमण हटाया गया।
सडक और पार्किंग में रखे जनरेटर, कैनोपी जब्त
नगर निगम की टीम द्वारा संजय प्लेस की मार्केट की पार्किंग और सडक पर रखे जनरेटर और केनौपी को जब्त किया जा रहा है। इसके साथ ही जुर्माना भी वसूला जा रहा है। दूसरे दिन भी टीम ने अतिक्रमण हटाया, ठेल और ढकेल को जब्त कर लिया।
व्यापारी कर रहे विरोध
नगर निगम के अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान का व्यापारी विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जुर्माना गलत लिया जा रहा है, बाजार में दुकान है तो जनरेटर और एसी कहां रखें।
क्या है नगर निगम का तर्क
नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि संजय प्लेस आगरा का अच्छा मार्केट है, लेकिन जगह जगह अतिक्रमण होने से संजय प्लेस अव्यवस्थित है। इसे व्यवस्थित किया जाएगा, इसके साथ वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे, वहां दुकानें बनाई जाएंगी। इनका आवंटन किया जाएगा, जिससे ठेल ढकेल वाले दुकान ले सकें। पार्किंग और सडक पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा, जनरेटर और एसी भी नहीं रखने दिए जाएंगे।