आगरालीक्स… (Agra 6th November )…भाई दूज आज मनाई जाएगी, जानें शुभ मुहूर्त, भाईयों की दीर्घायु के लिए किस समय करें टीका, आज अनुराधा नक्षत्र, शोभन योग, अम्रत योग और केदार योग रहेंगे।
शनिवार को भाई दूज पर बहनें भाई को टीका कर दीर्घायु की कामना करेंगी। यह पांच दिवसीय दीपोत्सव का अंतिम दिन है।
शुभ मुहूर्त सुबह -10.30 बजे से 12.06
दोपहर में -1.50 बजे से 3.20 बजे तक

यह है पौराणिक कथा
यह माना जाता है कि कार्तिक शुक्ल की द्वितीया के दिन यमुना ने अपने भाई यम को अपने घर बुलाकर सत्कार किया, इससे खुश होकर यमराज ने वर दिया कि जो व्यक्ति यमुना में स्नान कर इस दिन यम की पूजा करेगा, उसे यमलोक में नहीं जाना पड़ेगा।