Monday , 20 April 2026
Home आगरा Bhajan Sandhya on the coronation of Lord Shri Ram in Agra on 18 October…#agranews
आगरासिटी लाइव

Bhajan Sandhya on the coronation of Lord Shri Ram in Agra on 18 October…#agranews

242

आगरालीक्स…(17 October 2021 Agra News) आगरा में श्रीराम के राज्याभिषेक पर 18 अक्टूबर को होगी भजन संध्या..अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त भजन सम्राट मनोज शर्मा करेंगे प्रभु का गुणगान

रामलीला मैदान पर होगा आयोजन
शहर की प्राचीनतम श्री रामलीला कमेटी द्वारा श्रीराम के राज्याभिषेक की तिथि पर भव्य भजन सन्ध्या का आयोजन किया गया है। यह भजन संध्या सोमवार आश्विन शुक्ल, त्रयोदशी, 18 अक्टूबर को सायं छह बजे से रामलीला मैदान के निकट स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर पर होगी। यूरोप समेत सात देशों और देश के लगभग हर हिस्से में लोगों को अपने भजनों से सम्मोहित कर चुके भजन सम्राट मनोज शर्मा (ग्वालियर) इस मौके पर प्रभु के गुणगान करेंगे। वर्तमान में इंदौर में निवास कर रहे मनोज शर्मा विमान सेवा से यहाँ आएंगे और अपने जोशीले भजनों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। करीब 22 साल से अनवरत प्रभु का गुणगान कर रहे मनोज शर्मा यूरोप, मिडिल ईस्ट के दर्जनों शहरों जैसे स्पेन, मैड्रिड, बार्सिलोना, यूएई, मिडिल ईस्ट, ओमान, आबूधाबी, मैरीन, मस्कट आदि में भजन संध्या कर चुके हैं। भारतवर्ष में भी कुछेक पूर्वोत्तर राज्यों को छोड़कर हर राज्य के विभिन्न शहरों में उन्होंने अपने भजनों से लोगों को मंत्रमुग्ध किया है।

ये हैं मनोज शर्मा के लोकप्रिय भजन
मनोज शर्मा के लोकप्रिय भजनों में “कान्हा की दीवानी बन जाऊँगी”, “कजरारे तेरे मोटे-मोटे नैन,” “नैनन में श्याम समाय गयो री”, “नगर में जोगी आया रे,” शामिल हैं। उनकी एलबम “अयोध्या करती है आह्वान” भी काफी चर्चित हो चुकी है। मनोज शर्मा की अभी तक 25 से अधिक एलबम तैयार हो चुकी हैं। इनमें शिव तांडव स्त्रोत और महिषासुर मर्दिनी भी शामिल हैं।
मनोज शर्मा करीब पंद्रह साल पहले आगरा की मुख्य राम बरात में भी रातभर शहरवासियों को अपने भजनों से आह्लादित कर चुके हैं।

अलौकिक छटा बिखेरेगा राम हनुमान मंदिर
भजन संध्या के लिये रामलीला कमेटी द्वारा लाल किले के सामने स्थित श्रीराम हनुमान मंदिर को भव्य तरीके से सजवाया जा रहा है। पूरा मन्दिर अलौकिक छटा बिखेरता दिखेगा। मन्दिर के प्रवेश द्वार पर फूलों और दीपमालाओं की शोभा दिखाई देगी।

बंगलूरू और वृंदावन से आयेंगे विशेष फूल
श्रीराम हनुमान मंदिर के प्रांगण को बंगलूरू और वृंदावन से मंगाये जा रहे विशेष सुगन्धित फूलों से सजाया जायेगा। मन्दिर के प्रत्येक दरबार पर मनोहारी फूलबंगले भी सजाये जायेंगे। आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही विद्युत सजावट सतरंगी रोशनी से जगमग होगी।

सजेगी श्रीराम के राज्याभिषेक की झांकी
चूंकि इस वर्ष कमेटी द्वारा प्रतीकात्मक रामलीला का आयोजन किया गया और मुकुट व गणेश पूजन के बाद वर्चुअल रामलीला का ही प्रसारण किया गया। इसलिए राज्याभिषेक की परम्परागत तिथि पर इस भजन संध्या में श्रीराम दरबार की झांकी सजाई जाएगी। दिव्य श्रंगार के साथ श्रीराम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न व हनुमानजी के स्वरूप राजसी रूप में मंच पर विराजमान रहकर जनता को दर्शन देंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

आगरा

Agra Live News: ‘Women Power Worship’ held at SN, Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एसएन में हुआ ‘नारी शक्ति वंदन’. प्राचार्य ने कहा—मेडिकल कॉलेज...

error: Content is protected !!