Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Many people in the camp took counseling to remove joint pain in Agra…#agranews
आगराटॉप न्यूज़सिटी लाइव

Many people in the camp took counseling to remove joint pain in Agra…#agranews

112

आगरालीक्स…(17 October 2021 Agra News) जोड़ों के दर्द से परेशान है तो टीएमटी तकनीक के बारे में जानिए. एक छोटा सा चीरा और 15 से 20 मिनट में हो जाता है घुटना प्रत्यारोपण…कैम्प में डॉ. भानु सलूचा ने….

सेवा आगरा ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर
सामाजिक संस्था सेवा आगरा द्वारा रविवार को न्यू राजा मंडी कॉलोनी स्थित अपना घर सेवा समिति परिसर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में आगरा एवं आसपास के छह दर्जन से अधिक मरीज लाभान्वित हुए। इनमें अधिकतर घुटनों एवं जोड़ों के दर्द, नसों में दर्द, हाथ-पैरों के सुन्न होने, चलने व उठने-बैठने में तकलीफ और पैरों में सूजन आदि तकलीफ से परेशान लोग शामिल थे। शैल्बी हॉस्पिटल अहमदाबाद के पूर्व वरिष्ठ जोड़ प्रत्यारोपण सर्जन व आइवी हॉस्पिटल मोहाली के हैड डॉ. भानु सलूजा ने एक्स-रे, एमआरआई और अन्य पुरानी जाँचें देखकर मरीजों को दवाइयों एवं व्यायाम सहित उचित परामर्श दिया ताकि उनको न केवल जोड़ों और घुटनों के दर्द से आराम मिले बल्कि जोड़ों और घुटनों की उम्र भी बढ़ सके।

टीएमटी तकनीक के बारे में किया जागरूक..
ज्यादा तकलीफ वाले मरीजों को डॉ. भानु ने खुद के द्वारा ईजाद की गई टीएमटी तकनीक द्वारा घुटना प्रत्यारोपण की सलाह दी। इस तकनीक के बारे में मरीजों को जागरूक करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि टीएमटी तकनीक से घुटना प्रत्यारोपण बहुत आसान हो गया है। इसमें न्यूनतम रक्त क्षति के साथ छोटा चीरा लगता है। मात्र 15 से 20 मिनट में सर्जरी हो जाती है। सर्जरी के दूसरे दिन मरीज बिना सहारे के चलने लगता है। तीसरे दिन सीढ़ियाँ चढ़ सकता है। इस तकनीक से मरीज को कोई इंफेक्शन भी नहीं होता।

ये रहे शामिल..
डॉ. भानु के साथ डॉ. मनीष शर्मा, डॉ. मनीष गुप्ता, ललित शर्मा और राजेश पांडे ने मरीजों को अपनी सेवाएँ प्रदान कीं। सेवा आगरा के संस्थापक-अध्यक्ष व प्रमुख समाज सेवी मुरारी लाल गोयल ‘पेंट’, संस्थापिका सुमन गोयल और अंबुज अग्रवाल ने सभी व्यवस्थाएँ सँभालीं।
अजय बंसल, अमरीश चंद्र, हरेश चंद्र अग्रवाल, गिर्राज किशोर अग्रवाल और कुमार ललित का भी सहयोग रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

टॉप न्यूज़

Agra News: Samajwadi Party anger erupts in Agra over Akhilesh Yadav’s detention; protests held…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फूटा सपाइयों का गुस्सा. दिल्ली में अखिलेश यादव को हिरासत...

टॉप न्यूज़

Agra News: VC held a high-level review meeting regarding preparations for the university’s 92nd convocation ceremony in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि का 92वां दीक्षांत समारोह 3 अगस्त...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

error: Content is protected !!