Thursday , 12 February 2026
Home बिगलीक्स Bharatpur house, agra 4th best RWA in India
बिगलीक्स

Bharatpur house, agra 4th best RWA in India

hindu
आगरालीक्स
 ……देश की बेस्ट 32 रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आरडब्ल्यूए की सूची जारी की है, इसमें आगरा की पॉश भरतपुर हाउस कॉलोनी की आरडब्ल्यूए देश में चौथे नंबर पर है। खंदारी में आरबीएस कॉलेज के पास स्थित भरतपुर हाउस कॉलोनी में 80 घर हैं, यहां सफाई से लेकर पार्क भी कॉलोनी के लोगों ने खुद विकसित किए हैं।
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने देश के 32 शहरों की आरडब्ल्यूए की सूची जारी की है, इसमें स्वच्छता, इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ही सोसायटी के कार्यों को देखा गया है। इस सूची में आगरा की भरतपुर हाउस आरडब्ल्यूए चौथे स्थान पर है। यहां की आरडब्ल्यूए द्वारा सरकारी मदद के बिना खुद ही विकास कार्य कराए जा रहे हैं। कॉलोनी की सडकों से लेकर पार्क भी आरडब्ल्यूए ने विकसित किए हैं।
कंधारी से बना खंदारी
भरतपुर हाउस मुगल शासनकाल में कंधारी बाग का हिस्सा था, यहां भरतपुर के राजाओं ने अपने महल बनाए थे, यही कंधारी अब खंदारी हो गया है।
आरडब्ल्यूए में नामचीन लोग
भरतपुर हाउस आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष चरनजीत थापर के साथ ही शू एक्सपोर्टर पूरन डाबर, केसी जैन, एमएम टंडन, अशोक अग्रवाल, रवि छाबडा सहित नामचीन लोग रहते हैं।
ये हैं टॉप आरडब्ल्यूए
1 शिमला सेक्टर चार
2 गुडगांव सेक्टर 55 का वास्तु अपार्टमेंट
3 राजकोट की स्वश्रेया सहकारी हाउसिंग सोसायटी
4 आगरा की भरतपुर हाउस सोसायटी

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: The body of a 21-year-old woman was removed from a burning pyre in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जलती चिता से निकाला 21 साल की युवती का शव....

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026: DM inspects, sees arrangements…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में ताज महोत्सव शिल्पग्राम की जगह इस बार इस...

बिगलीक्सयूपी न्यूज

UP Budget 2026 : Expectation of Agra

लखनऊलीक्स ….UP News: यूपी का बजट आज सुबह 11 बजे से पेश...

बिगलीक्स

Taj Mahotsav 2026 : Neeraj Shridhar, Madhubanti Bagchi, Madhvas band & other artist perform

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के ताजमहोत्सव में आज की रात मजा हुस्न...

error: Content is protected !!