Monday , 16 February 2026
Home बिगलीक्स 2 killed in gangwar on Jaipur highway in Agra
बिगलीक्स

2 killed in gangwar on Jaipur highway in Agra

man
आगरालीक्स….
आगरा-जयपुर हाइवे पर गैंगवार हुआ था, पफौजी के साथ मारे गए दूसरा युवक निक्कू है वह हरियाणा के डॉ कुलदीप गैंग का सदस्य था और उनकी चिक्कू गैंग से रंजिश चल रही थी। इसमें आगरा का गैंग भी शामिल होने की आशंका है।
शुक्रवार सुबह गांव कछपुरा के पास गणपति रिसोर्ट के सामने शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे आधा दर्जन शूटरों ने फौजी और उसके साथी को गोलियों से छलनी कर डाला। दोनों की वहीं मौत हो गई। फौजी को पांच और उसके साथी को नौ गोलियां लगी हैं। कार से पीछा कर रहे हमलावरों ने उनकी कार ओवरटेक करके रुकवाई। गोलियां लगने से पहले दोनों ने संघर्ष किया।
फौजी की शिनाख्त हरियाणा के थाना बेरी महेंद्रगढ़, जसावास निवासी मनोज कुमार(38) के रूप में हुई है। वह जम्मू के राजौरी सेक्टर में तैनात था। वह सेना की वर्दी में था। उसके साथ मारे गए दूसरे व्यक्ति की शिनाख्त महेंद्रगढ निवासी निक्कू के रूप में हुई है, वह डॉ कुलदीप गैंग का सक्रिय सदस्य था, इस गैंग की ​चिक्कू गैंग से रंजिश चल रही थी।
आगरा के शूटर, आगरा की गाडी
वारदात से थोडी दूर पर ही टोल प्लाजा है। मनोज और निक्कू स्विफ्ट वीडीआई कार से जा रहे थे। आगरा के नंबर की फोर्ट पफीगो गाडी से पीछा कर रहे हमलावरों ने गणेश रिसोर्ट के सामने ओवरटेक करके उनकी कार रुकवाई तो दोनों पैदल भागने लगे। हमलावरों ने पैदल ही पीछा किया। मनोज और निक्कू ने उनका मुकाबला भी किया लेकिन हमलावर उन्हें गोलियों से छलनी कर फरार हो गए। कौरई टाल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज में दोनों गाडियों में कुछ ही मिनटों का अंतर है, गाडी आगरा की होने पर शूटरों का आगरा से कनेक्शन होने की आशंका पर छानबीन की जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Local News: Two children tragically died in a car accident in Hathras….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बल्केश्वर के परिवार की कार का भीषण एक्सीडेंट, दो बच्चों...

बिगलीक्स

Agra Local News: Agra police arrested six thieves of an interstate gang…#agranews

आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े 6 चोर..एक दिन पहले ही दिल्ली में ज्वैलरी...

बिगलीक्स

Agra Local News: A young man was murdered in Agra and his body was thrown into a roadside ditch…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में युवक की हत्या कर सड़क किनारे खाई में फेंकी लाश....

बिगलीक्स

Agra Local News: A thief broke into a police officer’s house in Agra and stole jewellery and cash worth Rs 40 lakh…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में नाइट शिफ्ट कर रहे दरोगा के घर में घुसा चोर....

error: Content is protected !!