आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी भरतपुर हाउस हत्याकांड में मुख्य आरोपी कारोबारी बरी हो गया, पॉश कॉलोनी में घर में कारोबारी की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया था।
सुन्दर लाल लालवानी ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया था कि उसका भाई राजकुमार लालवानी अपने परिवार सहित भरतपुर हाउस में रहते हैं। 20 जून 2016 की दोपहर 12:45 बजे वह अपने भाई से मिलने उसके आवास पर आया था। गेट पर आते ही भाई के मकान से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। मकान से संजीव रस्तोगी व उसका ड्राइवर स्विफ्ट कार से भाग रहे थे। रजिस्टर में एंट्री गागा भाई के नाम से की थी। भाई की हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। आरोप संजीव रस्तोगी, उसके चालक रवि शर्मा व गागा पर लगाया था। पुलिस ने हत्या एवं लूट में चार्जशीट दाखिल की थी। 17 मार्च 2017 को आरोपी के विरुद्ध आरोप तय हुए थे। अदालत में अभियोजन पक्ष मामला ही साबित नहीं कर सका। मुकदमा तीन के खिलाफ था। चार्जशीट एक के खिलाफ पेश की गई थी। कारोबारी की पत्नी और बेटे भी अपने बयानों से पलट गए।