आगरालीक्स…आगरा के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेंद्र पटेल का निधन. 15 दिन पहले हुए थे कोरोना संक्रमित.
निधन ने पत्रकार जगत को हिला दिया
शनिवार को आगरा के पत्रकार जगत के लिए सबसे बुरी खबर आई. आगरा के वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेंद्र पटेल का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया. वह करीब 15 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. ब्रजेंद्र पटेल कोरोना पॉजिटिव होने के बाद कुछ समय के लिए हॉस्पिटल में भी एडमिट हुए थे. बीच में उनके ठीक होने की खबरें भी आने लगी. लेकिन शनिवार को अचानक उनके निधन की खबर ने आगरा के पत्रकार जगत को बुरी तरह से हिला कर रख दिया है.
वरिष्ठ और मिलनसार थे पटेल जी
ब्रजेंद्र पटेल आगरा के वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ—साथ मिलनसार भी थे. उनकी लेखनी भी कमाल की थी. आगरा में उन्होंने कई डिपार्टमेंट की बेहतरीन खबरें प्रकाशित की थीं. पटेल जी आगरा के कई बड़े अखबारों के साथ—साथ सहारा समय जैसे न्यूज चैनल में भी काम कर चुके थे. फिलहाल वह हिन्दुस्तान दैनिक अखबार में वरिष्ठ रिपोर्टर के पद पर काम कर रहे थे.
वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेंद्र पटेल जी के निधन पर आगरालीक्स की ओर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है और ऐसे दुखद समय में उनके परिवार को भगवान हौंसला प्रदान करे.