Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा FOGSi workshop on Respectful maternity care #agranews
आगराहेल्थ

FOGSi workshop on Respectful maternity care #agranews

140

आगरालीक्स..(.Agra News 17th September) क्या गर्भवती को सम्मान के साथ देखभाल मिल रही है जिसकी वह हकदार है। अगर नहीं तो फाॅग्सी ने देश के सामने चिंतन का एक मजबूत विषय रखा है। यह कहना है कानून एवं न्याय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल का।
फेडरेशन आफ आब्सटेट्रिकल एंड गायनेकोलाॅजिकल सोसायटी आफ इंडिया (फाॅग्सी) ने शुक्रवार को अपना रेस्पेक्टफुल मैटरनल केयर प्रोजेक्ट लांच किया। रेनबो हाॅस्पिटल के सभागार में मुख्य अतिथि प्रो. एसपी सिंह बघेल ने दीप प्रज्ज्वलन और पोस्टर प्रस्तुत कर प्रोजेक्ट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि घरेलू से लेकर बाहर होने वाली हिंसा और दुर्व्यवहार पर वे अपनी चुप्पी तोडे़ं। महिलाओं के लिए सरकार, न्याय विभाग, पुलिस प्रशासन ने तमाम हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं इन्हें हमेशा अपने पास रखें और सहायता के लिए तुरंत फोन करें। आश्वासन दिया कि महिलाओं को न्याय मिले इसके लिए फास्ट ट्रैक हस्तक्षेपों को मजबूत बनाया गया है। फाॅग्सी के रेस्पेक्टफुल मैटरनल केयर की प्रशंसा करते हुए उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं के लिए चलाई जा रही तमाम योजनाओं के बारे में जानकारी दी। भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के बृज क्षेत्र संयोजक दिगंबर सिंह धाकरे ने गर्भवती महिलाओं के हित में शुरू किए गए प्रोजेक्ट की सराहना की।
फाॅग्सी की अध्यक्ष डा. शांता कुमारी ने कहा कि रेस्पेक्टफुल मैटरनल केयर एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो देश भर में महिलाओं के गर्भावस्था के पूरे नौ महीनों में घर और अस्पतालों में मिलने वाली सेवाओं में सुधार लाएगा और इन्हें सम्मानजनक बनाएगा। प्रोजेक्ट कीं कोआॅर्डिनेटर और फाॅग्सी की पूर्व अध्यक्ष डा. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि रेस्पेक्टफुल मैटरनिटी केयर एक एक ऐसा साहित्य है, जिसने सुविधा आधारित प्रसव में अनादर, दुव्र्यवहार को उजागर किया है। इस साहित्य के अध्याय शारीरिक और मानसिक शोषण से लेकर गोपनीयता से खिलवाड़, भेदभावपूर्ण रवैये, सुविधाओं पर नजरबंदी के रूप में सामने आते हैं। और यह साहित्य हमें जो मकसद देता है उसमें गर्भवती महिलाओं का सम्मान, उनकी गोपनीयता, मौलिक अधिकार प्रदान करना शामिल हैं। डब्ल्यूएचओ भी रेस्पेक्टफुल मैटरनिटी केयर की सिफारिश नुकसान और दुर्व्यवहार से मुक्ति को सुनिश्चत कर करता है। इसके अलावा व्हाइट रिबन एलाइंस गर्भवती महिलाओं के सार्वभौमिक अधिकारों को परिभाषित करता है। फाॅग्सी के पूर्व अध्यक्ष डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि रेस्पेक्टफुल मैटरनल केयर प्रोजेक्ट का आगाज आगरा से किया गया है, लेकिन यह प्रोग्राम पूरे देश मेें एक साथ आॅनलाइन हो रहा है। मुख्य रूप से फाॅग्सी के अध्यक्ष निर्वाचित डा. ह्षिकेश पाई, उपाध्यक्ष डा. फेजी लुइस, व्हाइट रिबल एलाइंस की अपराजिता गोगोई, इंडियन नर्स काउंसिल के अध्यक्ष टी दिलीप कुमार, डा. अर्चना वर्मा, वाईटीपी कमेटी की चेयरपर्सन डा. नीहारिका मल्होत्रा, डा. केशव मल्होत्रा एमएसडी फाॅर मदर्स की पौम्पी श्रीधर, ओस्मानिया मेडिकल काॅलेज की डा. राज्यलक्ष्मी इसमें शामिल हैं। इसके अलावा देश के कोने-कोने से हजारों स्त्री रोग विशेषज्ञ आॅनलाइन इसका हिस्सा बने हैं। इस दौरान , नवीन गौतम, गौरव शर्मा, विक्रम जादौन, नीरज चैहान आदि मौजूद थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

हेल्थ

Agra News: IAP Agra provided CPR training to police personnel and raised awareness…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पु​लिसकर्मियों को दी गई सीपीआर की ट्रेनिंग. आईएपी ने पुलिस...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!