आगरालीक्स…आगरा की शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण गौशाला के नवनिर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन. 5 गायों से हुई थी शुरुआत. इस समय 450 गौवंश
संत शिरोमणि सांई लीलाशाह द्वारा स्थापित श्रीकृष्ण गौशाला शाहगंज के नवनिर्माण के लिए सोमवार को भूमि पूजन दोपहर एक बजे गौशाला प्रांगण में हुआ. पंडित भूपेंद्र शर्मा ने विधिपूर्वक भूमि पूजन कराया. गौशाला कमेटी के अध्यक्ष गिरधारी लाल भगत्यानी ने कहा कि श्रीकृष्ण गौशाला की स्थापना वर्ष 1955 में 5 गायों से की थी. श्री कृष्ण गौशाला को भव्य तीर्थ स्थल का रूप दिया जाएगा, उन्होंने बताया कि इस समय 450 गौवंशो की सेवा प्रतिदिन होती है.

आज के अवसर पर नारायण दास, हेमंत भोजवानी, सुंदरलाल जितेंद्र तिरलोकानी, राजेश हेमदेव, जय प्रकाश धर्माणी, मुरलीधर पहलाजानी भोजराज लालवानी, महेश मंघरानी, हिम्मत रामानी, टेकचंद, सूर्यप्रकश, जेके भाई, हरीश तेहलयानी, तुलजाराम, लालचंद मोटवानी, पुरणचंद लक्ष्मण कल्याणी, रवि दूबे, संक्रेशशर्मा, सुंदर चेतवानी, अर्जुनदास, भगवान आवतनी, मनीष हरजानी, उमेश पेरवानी, मनोज नोतनानी, संजय नोटनानी, लक्ष्मण भावनानी, लता भग्त्यानी, पूजा भोजवानी, वर्षा धर्माणी, मोना मोटवानी, अंजना ज्ञानचंद मुलानी, थावर दास, दौलतराम चिंटूभाई आदि मौजूद रहे.