आगरालीक्स….आगरा से जाने वाली जम्मू तवी और दुर्ग—निजामुद्दीन एक्सप्रेस 10 दिन के लिए हुई कैंसिल…पढ़ें जरूरी खबर
रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में तीसरी लाइन के संस्थापन कार्य हेतु नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के दृष्टिगत ट्रैफिक ब्लाक के कारण निम्नलिखित गाड़ियों का संचालन दिनांक: 27.02.22 से 08.03.22 तक रद्द किया जा रहा है.
1- गाडी सं 12549 दुर्ग-जम्मू तवी एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से दिनांक 01.03.22 से 08.03.22 तक रद्द रहेगी I
2- गाडी सं 12550 जम्मू तवी-दुर्ग एक्सप्रेस जम्मू तवी स्टेशन से दिनांक 03.03.22 से 10.03.22 तक रद्द रहेगी I
3- गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस दुर्ग स्टेशन से दिनांक 01.03.22, 04.03.22 एवं 08.03.22 को रद्द रहेगी I
4- गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस निजामुद्दीन स्टेशन से दिनांक 02.03.22, 05.03.22 एवं 09.03.22 को रद्द रहेगी