आगरालीक्स …आगरा में संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त, बेटी इकरा और बेटे शाहरान के साथ स्कूटर पर घूमे, लेकिन नियम तोड दिए, वे हेलमेट नहीं पहने थे। स्कूटर भी पुराना था, उनके जुडवा बेटे और बेटी स्कूटर पर आगे खडे हुए थे और पत्नी मान्यता दत्त पीछे बैठी थी। संजय दत्त आगरा में भूमि मूवी की शूटिंग कर रहे हैं।
Maanayata posted on her official Instagram page along with a photograph featuring the four of them on a scooter.
“Nothing compares to a simple ride on a scooter with the family… Exploring the lanes of Agra. Beautiful life, thank you god,”

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त ने शनिवार शाम मोहब्बत के स्मारक ताजमहल का दीदार किया। उनकी एक झलक पाने और नजदीक जाने को प्रशंसकों में धक्कामुक्की हुई। सुरक्षा एजेंसियों ने किसी तरह स्थिति को संभाला। संजय ने हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिवादन किया। हालांकि इस दौरान चेहरे पर अजीब सी खामोशी दिखी।
संजय दत्त की फिल्म की शूटिंग देखने आगरा आईं मान्यता
अभिनेता संजय दत्त की कमबैक फिल्म भूमि की शूटिंग आगरा में चल रही है। वह मंगलवार शाम आगरा आए थे। पत्नी मान्यता दत्त शुक्रवार शाम बेटी इकरा और बेटे शाहरान के साथ पहुंची थीं। शनिवार को संजय दत्त के ताजमहल पहुंचने की जानकारी होते ही सुबह से स्मारक के आसपास प्रशंसक जुटे रहे। वे शाम 4:30 बजे संजय दत्त पूर्वी गेट पर पहुंचे, मान्यता सुरक्षाकर्मियों को छोड़कर सेंट्रल टैंक पर पहुंची तो संजय भी वहां पहुंच गए। यहां उन्होंने फोटो खिंचवाए। सेंट्रल टैंक पर जब भीड़ बढ़ी तो सुरक्षाकर्मी उन्हें मुख्य मकबरे पर ले गए। यहां गाइड से उन्होंने स्मारक के बारे में जानकारी की। वे यहां करीब सवा घंटे रुके।
मान्यता का छूटा साथ
स्मारक देखने के बाद संजय दत्त तो सुरक्षाकर्मियों के साथ आगे चले आए, लेकिन मान्यता उनसे अलग दूसरे पाथवे पर चली गईं। उन्हें नजदीक न पाकर संजय दत्त परेशान हो उठे। मान्यता के आने के बाद ही वह आगे बढ़े। शहर में फोर्स कम है और हर चौराहे व सड़क पर जाम के हालात हैं, लेकिन पुलिस को इसकी फिक्र नहीं। वह फिल्मी कलाकारों की सुरक्षा में ही व्यस्त है। शनिवार को संजय दत्त ताज देखने पहुंचे तो पुलिस, ताज सुरक्षा, पर्यटन पुलिस इर्द-गिर्द रही।
Leave a comment