आगरालीक्स…दिग्गज आफ स्पिनर शेन वॉर्न का निधन. हार्ट अटैक से हुई मौत.
आस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज और दिग्गज आफ स्पिनर शेनवार्न का आज निधन हो गया. उनके निधन की खबर से हर कोई अचंभित रह गया. 52 वर्षीय शेन वार्न के निधन का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. फिलहाल इस खबर ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. शेनवार्न ने 145 टेस्ट मैच में 708 विकेट लिए है जबकि वनडे में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं. शेन वार्न ने 1992 में सिडनी टेस्ट में भारत के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ सिडनी में ही खेला था.
भारत के वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि विश्वास ही नहीं हो रहा कि महान स्पिनरों में से एक, स्पिन को कूल बनाने वाले सुपरस्टार शेन वार्न नहीं रहे. जीवन बहुत नाजुक है, लेकिन इसे थाह पाना बहुत मुश्किल है. दुनिया भर में उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना.