नईदिल्लीलीक्स(10th September 2021)… पश्चिम बंगाल उपचुनाव में ममता के सामने होंगी प्रियंका. कांग्रेस ने..
भवानीपुर सीट पर है उपचुनाव
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज नामांकन दाखिल किया। 30 सितंबर को होने वाले इस उपचुनाव में बीजेपी ने ममता के मुकाबले प्रियंका टिबरेवाल को उम्मीदवार बनाया है। वह पेशे से वकील हैं। वहीं इस सीट पर कांग्रेस ने प्रत्याशी न उतारने का फैसला लिया है।
आज दाखिल किया पर्चा
बता दें कि पश्चिम बंगाल की तीन सीटों भवानीपुर, शमसेरगंज और जुंघीपुर सीटों के अलावा उड़ीसा के पिपली क्षेत्र में भी उपचुनाव होंगे। वोटों की गिनती तीन अक्तूबर को होगी। नामांकन के लिए आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अलीपुर में पर्चा दाखिल करने गई थीं।

कांग्रेस नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी
कांग्रेस ने भी इस सीट पर अपना प्रतयाशी उतारने की घोषणा की थी लेकिन बाद में उसने ये फैसला रद कर दिया। वहीं वाम मोर्चा इस सीट पर सीपीएम नेता श्रीजीव विश्वास को उतारेगी।
टीएमसी ने छोड़ी सीट
बता दें कि भवानीपुर ममता बनर्जी की पारंपरिक सीट है। टीएमसी विधायक शोभन देव चट्टोपध्याय ने इस सीट को खुद खाली कर दिया, ताकि ममता बनर्जी यहां से चुनाव लड़ें और सीएम बनी रहें।