Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Big Oxygen Crisis in Agra : Covid Hospital refuse to admit new corona patient, Apply to surrender covid facility
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Big Oxygen Crisis in Agra : Covid Hospital refuse to admit new corona patient, Apply to surrender covid facility

194

आगरालीक्स…आगरा में बड़ा संकटः शहर के बड़े अस्पतालों ने नये कोरोना मरीजों को भर्ती करने से किया मना. प्रशासन से कहा-हमारा नाम कोविड अस्पतालों की सूची से हटाएं.

निजी अस्पताल बोले- नहीं कर सकते कोरोना मरीज भर्ती
आगरा में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए इस समय बड़ा संकट पैदा हो गया है. इसका कारण है कि बड़े अस्पतालों द्वारा कोरोना के नये मरीजो के भर्ती करने से साफ इनकार करना. दरअसल आगरा के निजी अस्पतालों ने साफ-साफ कह दिया है कि उनके अस्पतालों में आक्सीजन नहीं है. इसके कारण वह नये कोरोना मरीजों को भर्ती करने में असमर्थ हैं. इन अस्पतालों में आगरा का सबसे बड़ा अस्पताल हाइवे स्थित शांतिवेद अस्पताल भी शामिल हैं. इसके अलावा शहर के कई और बड़े अस्पताल पुष्पांजलि अस्पताल, साकेत अस्पताल, एसआर अस्पताल, गोयल अस्पताल ने भी आक्सीजन खत्म होने की जानकारी दी है. उन्होंने भी अपने यहां भर्ती सभी कोविड मरीजों के तीमारदारों को अपने-अपने मरीज ले जाने के लिए बोल दिया है. शहर के निजी अस्पतालों का साफ-साफ कहना है कि अब हम कोरोना के नये मरीजों को भर्ती नहीं करेंगे. इसके अलावा हम उन्हीं मरीजों को भर्ती करेंगे जिन्हें आक्सीजन की रिक्वायरमेंट नहीं है या जो कोई अन्य बीमारियों से ग्रसित हैं.

एसएन की इमरजेंसी भी बंद
आगरा में कोरोना मरीजों की समस्या केवल निजी अस्पतालों तक ही सीमित नहीं है बलिक शहर के एसएन मेडिकल काॅलेज में भी इमजरेंसी सुविधा बंद कर दी गई है. यहां भी मरीजों को डायरेक्ट भर्ती नहीं किया जा जा रहा है. कोरोना के मरीजों से उनकी जांच रिपोर्ट मांगी जा रही है या फिर किसी प्रशासनिक या स्वास्थय विभाग के अधिकारियों के आॅर्डर के बाद ही उन्हें भर्ती किया जा रहा है. इसके कारण मरीज और उनके तीमारदार परेशान हैं.

अस्पताल के बाहर दम तोड़ रहे मरीज
आगरा के अस्पतालों में इलाज की व्यवस्था बदहाल होने के कारण कोरोना मरीजों का हाल बेहाल है. अस्पतालों में भर्ती कराने के लिए मरीजों को लेकर तीमारदार इधर से उधर भटक रहे हैं. इलाज के अभाव में अभी तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है. इसके कई मामले एसएन के बाहर देखे भी जा चुके हैं.

आगरा में 41 निजी कोविड अस्पताल
बता दें कि आगरा में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पताल आगरा प्रशासन की ओर से 41 निजी अस्पतालों को कोविड अस्पताल बनाए गए थे लेकिन यहां भी आक्सीजन की कमी के कारण बदहाल व्यवस्था होने लगी है. तीमारदारों को अपने मरीजों की जान बचाने के लिए खुद आक्सीजन सिलेंडर लेकर गैस एजेंसी तक जाना पड़ रहा है. यहां घंटों लाइन में लगने के बाद भी उन्हें आक्सीजन नहीं मिल पा रही है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!