आगरालीक्स….आगरा में मंगलवार को कोरोना के डराने वाले आंकड़े. 11 लोगों की संक्रमण से मौत. 500 के करीब फिर मिले कोरोना पाॅजिटिव…पढ़ें पूरी खबर
महामारी लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही
आगरा में कोरोना महामारी लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रही है. सबसे ज्यादा चिंता की बात ये हैं कि आगरा में हर दिन मौतों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है. प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बीते 24 घंटे के अंदर आगरा में 11 लोगों की कोरोना से मौत हो गई. वहीं एक बार फिर से नये केसों में बढ़ोतरी देखी जा रही है. मंगलवार को आगरा में 494 कोरोना संक्रमित मिले हैं. आगरा में अब तक 241 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 18144 लोग अब तक इस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं.
4334 सक्रिय मरीज आगरा में
आगरा में इस समय 4334 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है. मंगलवार को जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के अंदर आगरा में 366 लोग इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं. आगरा में रिकवरी प्रतिशत 74.78 है. अब तक 724302 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है.
आक्सीजन के अभाव में जा रही जानें
आगरा में मौतों की संख्या चैंकाने वाली होने लगी है. सरकारी आंकड़ों में मंगलवार को 11 लोगों की मौत हुई है. हालांकि लोगों का कहना है कि आगरा में हर रोज इससे अधिक लोगों की मौत हो रही है. अस्पतालों में आक्सीजन नहीं मिल रही है. नये मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा है. उनसे कहा जा रहा है कि बेड नहीं है. इसके अलावा अस्पतालों के बाहर आक्सीजन खत्म होने के नोटिस चस्पा कर दिए गए हैं, जिसमें उन्होंने तीमारदारों को अन्य किसी आक्सीजन से युक्त अस्पताल ले जाने के लिए कहा है.
आगरा में कोरोना अपडेट
कुल सक्रिय मरीज 4334
अब तक मिले कुल संक्रमित 18144
अब तक मौतें 241
अब तक डिस्चार्ज 13569
अब तक कोरोना जांच 723302 लोगों की
रिकवरी प्रतिशत 74ण्78