Friday , 19 June 2026
Home agraleaks Big question on feasibility of CM Akhilesh Yadav dream project cycle track in Agra
agraleaks

Big question on feasibility of CM Akhilesh Yadav dream project cycle track in Agra

187

track
आगरालीक्स
 ………..आगरा में सीएम अखिलेश यादव की सोच को साकार करने के लिए साईकिल ट्रेक बनाया जा रहा है। विदेशों की तर्ज पर यहां बनाए जा रहे साईकिल ट्रेक को   देखिए, इस पर साईकिल चलाना आसान काम नहीं है, हां पंक्चर की दुकान अच्छी चल सकती है। माल रोड पर बने ट्रेक पर एक बक्सा रखकर पंचर की दुकान खुल गर्इ् है। इससे रोजगार मिल रहा है, साईकिल माल रोड पर चलती है, पंचर हो तो साईकिल ट्रेक पर सही करा सकते हैं। वैसे यह ट्रेक पैदल चलने वालों के लिए अच्छा है, साईकिल तो रोड पर ही चल रहीं हैं।
पर्यटन नगरी में रिंग रोड से खेरिया हवाई अडडे तक साईकिल ट्रेक बनाया जा रहा है। माल रोड पर ट्रेक बन चुका है, क्योंकि सीएम आगरा आते हैं तो इसी रोड से वे निकलते हैं। इस रोड पर जगह जगह पेड हैं, पेड काटे नहीं जा सकते हैं। इसलिए साईकिल ट्रेक को जहां मन किया है वहीं मोड दिया गया है। यह ट्रेक दो साईकिल चलाने के लिए है, लेकिन एक साईकिल भी ठीक से चलना मुश्किल है।
टेढी रोड पर मोड ही मोड
साईकिल ट्रेक पर जगह जगह कार्यालयों के गेट हैं, इन गेट के सामने ट्रेक को छोड दिया गया है और इन कार्यालयों में गाडियों का आना जाना लगा रहता है। अब कोई ट्रेक पर साईकिल चलाएगा तो उसे चंद मीटर चलने के बाद ट्रेक से उतरना होगा, यह भी देखना होगा कि कोई गाडी तो नहीं आ रही है। कहीं ऐसा न हो कि ट्रेक पर चलने से एक्सीडेंट ही हो जाए। इसे बनाने के लिए बजट भी अच्छा इस्तेमाल हुआ है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Bollywood Night at UP Food Expo & Conclave 2026 in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कविता कौशिक ने ‘चंद्रमुखी चौटाला’ बन सबको लुभाया, तो चिंकी—मिंकी...

agraleaksआगरा

Agra Live News: Shrimad Bhagwat Katha at the Radha Krishna Temple, Lawyers Colony, Agra, from June 17 to 24…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के राधा कृष्ण मंदिर, लॉयर्स कॉलोनी में श्रीमद्भागवत कथा कल से....

agraleaksबिगलीक्स

Agra Live News: Textile trader robbed of goods worth ₹20 lakh in Agra at gunpoint…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में कपड़ा कारोबारी की कनपटी पर लगाकर 20 लाख का माल...

agraleaksआगरा

Agra Live News: The saga of Maharaja Surajmal’s valor echoed in the Jahangir Mahal of Agra Fort…#agranews

आगरालीक्स…आगरा किले के जहांगीर महल में गूंजी महाराजा सूरजमल की शौर्य गाथा....

error: Content is protected !!