आगरालीक्स…(ब्रेकिंग) आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रिंग रोड के पास बाइक का एक्सीडेंट. दो युवकों की मौत
आगरा में बुधवार दोपहर को आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रिंग रोड के पास बाइक का एक्सीडेंट हुआ है. हादसे में दो युवकों की मौत की मौत की फिलहाल सूचना है. एक्सीडेंट के बाद पुलिस मौके पर है. बताया जाता है कि बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी जो कि अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराती हुई नीचे खाई में जा गिरी. हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई है. हादसे के बारे में अभी और जानकारी की जा रही है.
रात को बस हादसे में पांच घायल
आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार देर रात रोडवेज की एक बस का एक्सीडेंट हो गया. बस में करीब 16 यात्री थे. बस इनको लेकर मथुरा के लिए जा रही थी. थाना फतेहाबाद क्षेत्र के फतेहाबाद कट पर एक बैक हो रहे ट्रक से बस टकरा गई. हादसे में चालक परिचालक सहित पांच सवारी घायल हो गई. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व एक्सप्रेसवे की टीम मौके पर पहुंच गई.घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया.