Monday , 20 April 2026
Home आगरा If you are troubled by the jam, then give suggestions to the traffic police#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

If you are troubled by the jam, then give suggestions to the traffic police#agranews

158

आगरालीक्स(29th September 2021 Agra News)… अगर आप ट्रैफिक जाम की समस्या से परेशान हैं तो पुलिस को व्हाट्स अप पर बताइए. साथ ही अपने सुझाव भी दीजिए.

शहर के अधिकांश चौराहे पर हर दिन लगता है जाम
आगरा शहर में हर दिन जाम लगता है। शाम होते ही चौराहों पर वाहन फंस जाते हैं। शहर के लगभग हर चौराहे पर ट्रैफिक जाम बड़ी समस्या है। रामबाग चौराहा, लोहामंडी चौराहा, मदिया कटरा, लोहामंडी, शाहगंज, रूई की मंडी, सिकंदरा, फव्वारा, बेलनगंज, घटिया आजम खान समेत कई इलाकों में लोगों को ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ता है। काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहते हैं। यमुना किनारा रोड पर तो इन दिनों बुरा हाल है। यहां पर एक लेन बंद हैं। यहां पर स्मार्ट सिटी के तहत काम चल रहा है।

अभी हाल ही में नेशनल हाईवे पर रहा था आठ घंटे जाम
पिछले शनिवार को नेशनल हाईवे दो पर आठ घंटे तक जाम रहा था। गिट्टी से लदे ट्रक में खराबी के कारण यह जाम लगा था। सर्विस रोड पर भी वाहन फंसे थे। करीब आठ घंटे बाद जाम खुला था।

यातायात पुलिस ने मांगे सुझाव
आगरा शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए यातायात पुलिस ने सुझाव मांगे हैं। अपने ट्वीट में यातायात पुलिस ने कहा है कि आगरा में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुदृढ़ बनाने में लोगों का सहयोग चाहिए। इसके लिए पुलिस ने सोशल मीडिया के लिंक दिए हैं। साथ ही एक व्हाट्स अप नंबर भी जारी किया है। इसमें आप अपने नाम और मोबाइल नंबर के साथ सुझाव भेज सकते हैं। आपने जिस चौराहे की समस्या बताई है, वहां कैसे सुधार हो सकता है, यह सुझाव भी आप दे सकते हैं।

आगरा की यातायात पुलिस ने किया ट्वीट

यह है व्हाट्स अप नंबर
पुलिस ने बाकायदा व्हाट्स अप नंबर जारी किया है। इस पर आप समस्या और सुझाव भेज सकते हैं। यह है नंबर— 95485 24141

इन लिंक पर भी दे सकते हैं सुझाव
twitter-https://twitter.com/Agratraffic
Facebook- https://facebook.com/profile.php?id=100009864908678
Facebook Page-https://facebook.com/Agratrafficpolice

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

आगरा

Obituaries of Agra on 20th April 2026

आगरालीक्स:……आगरा में आज उठावनी, शवयात्रा, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए...

error: Content is protected !!