आगरालीक्स …आगरा कॉलेज के शिक्षकों पर सेंट जोंस कॉलेज की छात्रा द्वारा पिटाई लगाने और इस दौरान कपडे फटने के गंभीर आरोप से खलबली मची हुई है, छात्र छात्राओं ने जमकर हंगामा किया, पुलिस को दोनों तरफ से तहरीर दी गई है।
22 फरवरी से रोवर्स रेंजर्स का आगरा कॉलेज में समागम होने जा रहा है। इसके लिए मंगलवार को आगरा कॉलेज में तैयारी चल रही थी, कई कॉलेज के छात्र छात्राएं कॉलेज में प्रैक्टिस कर रहे थे। आरोप है कि आगरा कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने प्रैक्टिस करा रहे कोरियाग्राफर को पकड लिया, वह कुछ बोलता, इससे पहले ही प्रोक्टोरियल बोर्ड के शिक्षकों ने पिटाई लगाना शुरू कर दिया। इस पर कोरियाग्राफर भी भिड गए, कॉलेज के अन्य शिक्षक भी आ गए, वे कोरियोग्राफर को पीटने लगे। उन्हें बचाने के लिए सेंट जोंस कॉलेज की एक छात्रा आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी, इससे छात्रा के कपडे फट गए। आक्रोशित छात्रों ने प्राचार्य और शिक्षकों को आडे हाथ लिया, अन्य छात्र भी उसके समर्थन में आ गए।
दोनों तरफ से दी गई तहरीर
पुलिस फोर्स के साथ ही कॉलेज में छात्र छात्राएं भी एकत्रित हो गए। छात्रा ने शिक्षकों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, जबकि कॉलेज प्राचार्य का कहना है कि छात्र और छात्रा कॉलेज में बैठे हुए थे, उनसे पूछा तो वह सेंट जोंस कॉलेज के निकले, उनसे कॉलेज से बाहर जाने के लिए कहा, इसी को लेकर विवाद हो गया।
मोबाइल से डिलीट करा दी रिकॉर्डिंग
हंगामे के दौरान कॉलेज के छात्र मोबाइल से रिकॉर्डिंग कर रहे थे, उन्हें रिकॉर्डिंग करते हुए शिक्षकों ने देख लिया। छात्रों को शिक्षक अपने साथ पकड कर ले गए, उनके मोबाइल से रिकॉर्डिंग डिलीट करा दी। बताया जा रहा है कि कॉलेज के कुछ छात्रों पर रिकॉर्डिंग है, इससे कॉलेज के शिक्षकों के होश उडे हुए हैं। इन छात्रों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
Leave a comment