आगरालीक्स ..आगरा की दीवानी में बडी घटना होने से बची, महिला सिपाहियों ने स्कैनर की मदद से तमंचा और कारतूस लेकर दीवानी में जा रहे दो युवकों को पकड लिया, पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
आगरा में गुरुवार को दीवानी के गेट नंबर चार के बाहर दो युवकों ने अपनी बाइक खडी की, उनके साथ में थैला था और दीवानी परिसर में जाने लगे, गेट पर महिला सिपाही सुनीता और रजनी की डयूटी थी, सिपाही रजनी ने स्कैनर से युवक का बैग चेक किया, तेज आवाज होने पर उसे रोक लिया, साथी पुलिस कर्मी आ गए, उन्होंने बैग चेक किया तो उसमें तमंचा रखा हुआ था, उसके साथ आए युवक को भी पुलिसकर्मियों ने पकड लिया, उसकी जेब से कारतूस बरामद हुए हैं।
पूछताछ कर रही पुलिस
दीवानी में पहले भी घटनाएं हो चुकी हैं, ऐसे में पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अपना नाम टेढी बगिया निवासी बृजेश मूल निवासी फरह मथुरा बताया। और मनीष निवासी गैलाना रोड सिकंदरा बताया। बृजेश ने बताया कि उसको मनीष ने दीवानी बुलाया था। तमंचा बैग में रखा था। पुलिस पूछताछ कर रही है।