Bird Flu Alert : Task Force Meeting in Agra #agranews
आगरालीक्स… आगरा में बर्ड फ्लू के अलर्ट के चलते विकास भवन में टास्क फोर्स की बैठक हुई, नमूने लेने पर जोर दिया गया। समीक्षा बैठक के बाद वनविभाग, पशु चिक्साधिकारियों के साथ सूर सरोवर पक्षी संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। दुकानदारों को जागरूक किया। वहीं कोठी मीना बाजार के पास कुछ कौए मरने की सूचना से हड़कंप मच गया। टीम ने कौए कब्जे में लेकर
टास्क फोर्स मीटिंग में नमूने लेने पर जोर
बर्ड फ्लू को देखते हुए डीएम के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी जे. रीभा द्वारा विकास भवन में जिलास्तरीय टास्क फोर्स की मीटिंग बुलाई गई। बैठक में सीडीओ ने मुख्य पशुचिक्तसाधिकारी, डीएफओ से स्थिति की जानकारी की। बैठक में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. वीएस तोमर, डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी डा. विकास यादव, पशु चिकित्साधिकारी योगेश शर्मा, पुलिस, सिंचाई और पंचायत विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।
टीम ने कीठम झील ने की पेट्रोलिंग
समीक्षा बैठक के बाद मुख्य पशु चिकित्साधिकारी श्री तोमर ने वन विभाग औऱ पशुचिकत्साधिकारियों के साथ सूर सरोवर पक्षी संरक्षण केंद्र का पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया। इस दौरान न तो कोई पक्षी मृत मिला और न ही किसी में असमान्य व्यवहार मिला। डीएफओ दिवाकर श्रीवास्तव ने बताया कि सूर सरोवर पक्षी संरक्षण केंद्र के अलावा, पटना पक्षी विहार जलेसर, मैनपुरी पक्षी संरक्षण केंद्र से भी स्थिति सामान्य होने की जानकारी मिली है।
भगवान टाकीज पर दुकानदार किए जागरूक
सीवीओ ने इसके बाद भगवान टाकीज पर टीम के साथ दुकानदारों को जागरूक किया। मुर्गे, अंडे, मीट आदि का सही तरीके से इस्तेमाल करने और बचे हुए सामान को नष्ट करने के निर्देश दिए।
कोठी मीना बाजार में कौए मरने से हड़कंप
कोठी मीना बाजार क्षेत्र में आज सुबह कुछ कौए मरने की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दिए जाने पर पशु चिकित्साधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और मृत कौए कब्जे में लेकर नमूने जांच को भेजे गए है। कौओं के मरने का प्रारंभिक कारण आज पड़ी कड़ाके की सर्दी को माना जा रहा है। फिर भी नमूने जांच के लिए भेजे गए।