Sunday , 12 July 2026
Home agraleaks Birth anniversary begins in Radharaman temple, crowd of devotees
agraleaksअध्यात्मटॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्सयूपी न्यूज

Birth anniversary begins in Radharaman temple, crowd of devotees

221
 आगरालीक्स(30th August 2021 )... मथुरा के राधारमण मंदिर में सुबह से ही शुरू हो गया जन्म उत्सव. श्रीविग्रह के महाभिषेक को देखने के लिए श्रद्धालुओं का तांता.

सुबह से ही शुरू हो गया जन्मोत्सव
महायोगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे देश में आधी रात को मनाया जाता है। मगर राधारमण मंदिर में यह उत्सव सुबह से ही शुरू हो जाता है। दूर—दूर से लोग दर्शन को आते हैं। सुबह नौ बजे मंत्रोच्चारण क साथ सेवायतों ने ठाकुरजी के श्रीविग्रह का पूजन किया। पहले श्रीविग्रह को चांदी की चौकी पर विराजमान कराया गया। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और बूरा आदि से महाभिषेक कराया गया। इस दौरान मंदिर की भव्य सजावट देखते ही बन रही थी। हर कोई ठाकुर जी के जयकारे लगा रहे थे। सुबह 11 बजे ठाकुर जी को सुंदर पोशाक धारण कराई गई। 

यहां भी दिन में मनाया जाता है जन्मोत्सव
शाहजी मंदिर और राधादामोदर मंदिर में भी दिन में ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव ठाकुरजी के महाभिषेक के साथ मनाया जा रहा है। 

ये है कारण 
बताया जाता है कि चैतन्य महाप्रभु के अनुयायी आचार्य गोपाल भट्ट की साधना से प्रसन्न होकर ठा. राधारमण लालजू ने शालिग्राम शिला से विग्रह रूप लिया था। ये विग्रह रूप भोर काल में लिया था। यही कारण है कि आचार्य गोपाल भट्ट अपने आराध्य का जन्मोत्सव दिन में मनाते रहे। आराध्य ठा. राधारमणलाल जू का जन्मोत्सव दिन में मनाने के साथ उन्होंने ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव दिन में मनाने की परंपरा शुरू की। इस परंपरा का निर्वहन आज भी आचार्य गोपाल भट्ट के वंशज सेवायत बखूबी निभा रहे हैं।
Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News Live: 15 girl marriage called off due to friends

आगरालीक्स आगरा में जिन्हें अच्छा दोस्त माना उन्होंने ही 15 युवितयों की...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Humid day forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में फिर गर्मी और उमस बढ़ने लगी है,...

बिगलीक्स

Agra News Live: All News Papers review 12th July 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 12 जुलाई का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ श्रीराम मंदिर...

अध्यात्म

Rashifal Sunday, 12 July 2026

आगरालीक्स…रविवार का दिन इन पांच राशियों के लिए रहने वाला है शुभ....

error: Content is protected !!