आगरालीक्स …आगरा की नौ विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर प्रत्याशी बदले गए। पढ़े किस सीट से भाजपा ने किसे बनाया प्रत्याशी।

केंद्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर से लड़ेंगे चुनाव, केशव प्रसाद मौर्य, प्रयागराज जिले की 251 सिढ़ाकू सीट से प्रत्याशी होंगे।
भाजपा ने शनिवार को पहले और दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। आगरा की नौ विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा के वर्तमान विधायकों की सीट काट दी गई है। इन सीटों पर नए चेहरों को मौका दिया गया है। जबकि आगरा दक्षिणी विधानसभा सीट से योगेंद्र उपाध्याय को तीसरी बार प्रत्याशी घोषित किया गया है।
आगरा की सीटें
एत्मादपुर –डा. धर्मपाल सिंह
आगरा उत्तर– पुरुषोत्तम खंडेलवाल
आगरा दक्षिण -योगेंद्र उपाध्याय
आगरा छावनी- डॉ. जीएस धर्मेंश
आगरा देहात -बेबीरानी मौर्य
फतेहपुर सीकरी -चौधरी बाबूलाल
बाह -रानी पक्षालिका सिंह
खेरागढ़ -भगवान सिंह कुशवाह
फतेहाबाद– छोटेलाल वर्मा
इनकी काटी गई टिकट
एत्मादपुर -विधायक राम प्रताप सिंह चौहान
आगरा ग्रामीण- विधायक हेमलता दिवाकर
फतेहपुर सीकरी- विधायक चौधरी उदयभान सिंह
खेरागढ़- विधायक महेश गोयल
फतेहाबाद -विधायक जितेंद्र वर्मा
अलीगढ़ की विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशी
खैर – अनूप प्रधान
बरौली -जयवीर सिंह
अतरौली -संदीप सिंह
छर्रा -रविंद्र पाल
कोल -अनिल पाराशर
इगलास -राज कुमार सहयोगी
मथुरा की विधानसभा सीटें
छाता चौधरी लक्ष्मीनारायण
मांट राजेश चौधरी
गोवर्धन ठाकुर मेघ श्याम सिंह
मथुरा श्रीकांत शर्मा
देव सिंह पूरन प्रकाश