नईदिल्लीलीक्स(16th September 2021 )… दिल्ली में बीजेपी के महामंत्री को गोलियों से भूना. 12 गोलियां शरीर में दागीं.
नजफगढ़ इलाके में वारदात
दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में बीती रात कुछ बदमाशों ने बीजेपी के एक नेता की गोलियों से भून कर हत्या कर दी। हमलावरों की ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया। मृतक की पहचान दिचाऊं मंडल के बीजेपी के महामंत्री अमित शौकीन के रूप में हुई है। हत्या को अंजाम देने वाले तीन बदमाश फरार हैं। पुलिस छानबीन कर रही है।

हत्या के कारणों का पता नहीं
नजफगढ़ के अजय पार्क में बीती रात अमित शौकीन की हत्या कर दी गई। हत्या के कारणों का पता नहीं चला है। मिली जानकारी के अनुसार, अमित शौकीन अपने दो साथियों के साथ कार से नजफगढ़ से दिचाऊंकला अपने घर जा रहा था। अजय पार्क के पास उनकी कार को काले रंग की वरना कार ने ओवरटेक किया। अमित पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस दौरान उसके दोस्तों ने भागकर अपनी जान बचाई। हमलावरों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। 12 गोलियां अमित के शरीर में दागी गईं। बदमाशों के भाग जाने पर उसके दोनों साथी मौके पर आए और अमित को इलाज के लिए पास के अस्पताल ले गए, वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।