
भाजपा नेत्री कुंंदनिका शर्मा ने आगरा में विहिप नेता हत्याकांड के बाद बडा आंदोलन खडा किया था। इसमें उनके खिलापफ मुकदमा दर्ज किया गया और उनके खिलापफ गैर जमानती वारंट जारी हुए, लेकिन उन्हें कोर्ट से जमानत मिल गई। इस प्रकरण में भाजपा के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायकों का रुख अच्छा नहीं रहा। भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा बल्केश्वर के वार्ड से पार्षद हैं, उत्तर विधान सभा क्षेत्र कमला नगर के साथ शहर में प्रचलित हैं। वे उत्तर विधानसभा से भाजपा से दावेदारी कर रही थी, लेकिन उन्हें भाजपा आला कमान से कोई सिंगल नहीं मिला। इसी बीच सपा ने भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा से संपर्क किया। उत्तर विधानसभा क्षेत्र की दावेदारी का आॅफर देने पर उन्होंने सपा का दामन थाम लिया।
लखनऊ में हुई घोषणा
भाजपा नेत्री कुंदनिका शर्मा लखनऊ पहुंच गई थी। वहां उन्होंने सपा ज्वाइन कर ली। इसके बाद कैबिनेट मंत्री शिव पाल यादव ने उनके सपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की और उन्हें उत्तर विधान सभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी घोषित किया गया है।
भाजपाईयों में खलबली, विधायक जगन खुश
भाजपा नेत्री के सपा ज्वाइन करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खलबली मची है, उन्होंने संगठन के लिए अच्छा काम किया था। महिला उत्पीडन के मामले में उनकी शहर में अलग ही छवि है। उनके सपा में जाने से भाजपा कार्यकर्ता सकते मे हैं। उधर, विधायक जगन प्रसाद गर्ग खुश हैं। एक कार्यक्रम में होटल गेट वे में विधायक जगन प्रसाद गर्ग पहुंचे थे, वहां उनसे भाजपा नेत्री के सपा में जाने के बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि अच्छी खबर है। कुंदनिका शर्मा के सपा में जाने से उत्तर विधान सभा की सीट विधायक जगन प्रसाद गर्ग की पक्की हो गई है।
Leave a comment