अलीगढ़लीक्स… भाजपा महिला मोर्चा महानगर ने किया आंगनबाड़ी कार्यकत्री, महिला पुलिसकर्मियों और सफाई कर्मियों का सम्मान.
71 महिलाओं का किया गया सम्मान
अलीगढ़ में भाजपा महिला मोर्चा महानगर ने जिला कार्यसमिति बैठक की। इस दौरान 71 बहनों का कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मान किया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जिन महिलाओं ने कोरोना वारियर्स के रूप में काम किया है, उनमें आंगनबाड़ी कार्यकत्री, पुलिसकर्मी, सफाई कर्मी, नर्सिंग स्टाफ सहित 71 महिलाओं को सम्मानित किया गया है।

योगी सरकार में बढ़ा महिलाओं का मान
क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में महिलाओं का मान और सम्मान सुरक्षित है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पिछली सरकारों की अपेक्षा बहुत अधिक दुरुस्त हुई है। मोदी सरकार ने महिलाओं के मान सम्मान के लिए उज्जवला गैस योजना देकर उनको गौरव देने का काम किया है। जिलाध्यक्ष दया शर्मा ने कहा कि हम मातृ शक्ति को नमन करते हैं।
ये थीं अतिथि
मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा मधुलिका राघव और विशेष अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री दुर्गेश नंदिनी और क्षेत्र उपाध्यक्ष शुभा कौशिक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुचि सोलंकी, पार्षद अल्का गुप्ता मौजूद रहीं।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री कविता कर्मचंदानी, सीमा गौतम ने किया। मेघा चौबे, ज्योती, पम्मी, उपासना शर्मा, उमा सोलंकी, तूलिका अग्रवाल, विमला जौहरी, अर्चना गुप्ता, गीता वर्मा, प्रीति वार्ष्णेय, नगीना, रीना उपाध्याय, शोभा उपाध्याय, उपस्थित रहीं।