नईदिल्लीलीक्स… भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में मोदी की गारंटी, देश की गारंटी की गूंज। पीएम मोदी ने जीत का श्रेय आम कार्यकर्ताओं को दिया।
मोदी की गारंटी, देश की गारंटी के नारे
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के बाद आज गुरुवार को दिल्ली में भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक हुई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाग लेने पहुंचे तो स्वागत है भाई स्वागत है, और मोदी की गारंटी, देश की गारंटी के नारे लगाए गए।
भाजपा की योजनाएं जन-जन तक पहुंचानी होंगी
संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि विधानसभा चुनावों में मिली जीत का श्रेय सिर्फ उन्हें देना गलत होगा, यह प्रदेशों के बड़े नेताओ और आम कार्यकर्ताओं की जीत है। अब हमें अपनी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा।
भाजपा ने फिर बनाया रिक़ॉर्ड
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी से लेकर अब तक के इतिहास में विधानसभा चुनावों में जब सत्ता में रहते हुए जनादेश की बात आती है तो देश की पहली पसंद भाजपा है। विस चुनावों में कांग्रेस सत्ता में रहते हुए 40 मौकों में से सिर्फ सात बार सत्ता को रिपीट कर सकी, वहीं भाजपा को 39 बार मौका मिला और 22 बार कामयाब रही।