
आॅल इंडिया भिक्षु संघ द्वारा धम्म चेतना रैली आयोजित की जा रही है, यह रैली शनिवार को आगरा आ जाएगी। इसके बाद रविवार को धम्म चेतना रैली को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को कोठी मीना बाजार में संबोधित करना था, इस रैली के माध्यम से भाजपा दलित वोट बैंक पर डोरे डालेगी। इसके लिए बडी संख्या में आगरा मंडल से दलित वोट बैंक को रैली में जुटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। मगर, बारिश के चलते बुधवार को कोठी मीना बाजार में जलभराव हो गया, यहां तक पहुंचने के रास्तों पर भी जगह जगज पानी भरा हुआ था। इससे भाजपा पदाधिकारियों की धडकने बढ गई, गुरुवार को फैसला लिया गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली कोठी मीना बाजार की जगह किसी अन्य स्थान पर कराई जाए।
मौसम विभाग से ली गई जानकारी
बुधवार को आगरा में रिकॉर्ड 75 एमएम बारिश हुई है, मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को भी इसी तरह की बारिश हो सकती है। इससे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली फीकी पड जाएगी, आगरा से यूपी के दलित वोट बैंक के भाजपा प्रेम का संदेश नहीं पहुंच पाएगा, ऐसे में संगठन से वार्ता करने के बाद रैली का स्थान बदलने का फैसला लिया गया है।
Leave a comment