आगरालीक्स हाई टेंशन लाइन के नजदीक जाने पर जान जा सकती है, लेकिन आगरा का संजय 1100 केवी हाई टेंशन लाइन पर चढ गया, तारों के बीच में एक घंटे तक बैठा रहा, पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे बमुश्किल सुरक्षित नीचे उतारा जा सका।
देखें वीडियो https://youtu.be/-Hi6R_xw6l0
सिकंदरा बोदला मुख्य मार्ग पर गुरुवार दोपहर में संजय नाम का युवक 1100 केवी हाई टेंशन लाइन पर चढ गया, इसे देख लोगों की भीड जुट गई और उससे नीचे उतरने के लिए कहने लगे। इस पर वह बिजली के पोल पर चढता चला गया और तारों के बीच में जाकर बैठ गया, वह नंगे पैर था, इसे देख लोगों की चीख निकल गई। उसे नीचे उतारने के लिए कहते रहे, करीब एक घंटे तक वह हाई टेंशन लाइन पर बैठा रहा, इसके बाद खुद ही नीचे उतर गया।
Leave a comment