Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स BJP Spoke person Sambit Patra & Fogsi President Dr Jaideep Malhotra launch health app in AICOG 2018
बिगलीक्स

BJP Spoke person Sambit Patra & Fogsi President Dr Jaideep Malhotra launch health app in AICOG 2018

213

आगरालीक्स….देश के डॉक्टरों के लिए नई नीति और कैंपेन का काम आगरा से होगा, आगरा की डॉ जयदीप मल्होत्रा फोग्सी की अध्यक्ष बन गई हैं। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा के साथ मोबाइल एप लांच किया।
भुवनेश्वर में में आयोजित अखिल भारतीय ऑब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलोजो कांग्रेस 2018 के समापन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया अभियान से जुड़ते हुए fogsi द्वारा डॉक्टरों के लिए एक हैल्थ ई इंडिया एप लांच किया गया। इस ईएमआर एप के जरिये मेडिकल रिकॉर्ड्स को सुरक्षित रखा जा सकेगा। इस एप को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा के साथ फोग्सी की अध्यक्ष डॉ जयदीप मल्होत्रा ने लांच किया।
15 से 21 जनवरी तक चली 61 वीं कांग्रेस में एसएन की प्राचार्य डॉ सरोज सिंह, डर नरेंद्र, डॉ अनुपम, डॉ निहारिका, डॉ केशव समेत कई चिकित्सकों ने पढ़े शोध प्रस्तुत किए। डॉ मोहित अग्रवाल बेस्ट पेपर रिसर्च कैप्शन अवार्ड के साथ ही, कोरियन अवार्ड का द्वितीय पुरस्कार दिया गया। वहीं डॉ रिचा सिंह ने बेस्ट पेपर पुरस्कार जीता।
इसके अलावा डा. रबी सत्पथी, आगरा के डा. सुष्मा गुप्ता, डा. सुधा बंसल, डा. आरएन गोयल, डा. ऋषभ बोरा, डा. केशव मल्होत्रा, डा रूचिका गर्ग, डा. सरोज सिंह, डा पूनम यादव आदि के शोध-पत्रों को भी काफी सराहा गया। इन सभी ने विभिन्न क्षेत्रों में किए गए अपने अध्ययनों को दुनिया भर से आए डाॅक्टरों के सामने रखा।
पंख दो परवाज दो, नारी को आकाश दो”
रेनबो आईवीएफ की निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा अब फेडरेशन आॅफ आॅब्सटेट्रिक एंड गायनेकोलाॅजी इंडिया (फाॅग्सी) की अध्यक्ष हैं। “पंख दो परवाज दो, नारी को आकाश दो” के नारे के साथ इस वर्ष इस पद पर रहते हुए महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता कार्यक्रमों की कमान वह संभालेंगीं।
एक ख्याति प्राप्त स्त्री रोग एवं आईवीएफ विशेषज्ञ होने के साथ ही देश में डाॅक्टरों के इस सबसे बडे संगठन फाॅग्सी की डा. जयदीप 57 वीं अध्यक्ष हैं।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!