Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Chatting with girl friend on honey moon trip, Complaint in Agra Police
बिगलीक्स

Chatting with girl friend on honey moon trip, Complaint in Agra Police

200

आगरालीक्स.. आगरा का सॉफ्टवेयर इंजीनियर शादी के बाद पत्नी के साथ हनीमून के लिए मलेशिया ले गया, पत्नी इंतजार करती रही, वह घंटों टॉयलेट में गर्लफ्रेंड से चैटिंग करने में लगा रहा, पत्नी ने देख लिया और हनीमून ट्रिप से ही रार शुरू हो गई। सॉफ्टवेयर इंजीनियर आॅस्ट्रेलिया में काम करता है, हनीमून ट्रिप से वापस आने के बाद वह पत्नी को साथ नहीं ले गया है। इस मामले में पुलिस से शिकायत के बाद परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग की गई।
सिकंदरा क्षेत्र की रहने वाली युवती की दो साल पहले आॅस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवक से हुई। शादी के बाद वे हनीमून ट्रिप पर मलेशिया गया, यहां उन्होंने रूम बुक कराया।
टॉयलेट में दो घंटे बैठा रहा सॉफ्टवेयर इंजीनियर
हनीमून ट्रिप पर युवती अपने बेड पर पति का इंतजार करती रही और वह दो घंटे तक टॉयलेट में बैठा रहा, इस पर पत्नी को शक हुआ। युवती ने अपने पति को गर्ल फ्रेंड से चैटिंग करते हुए देख लिया, उसने विरोध किया लेकिन वह नहीं माना और गर्ल फ्रेंड से घंटों चैटिंग करता रहा।
साथ नहीं ले गया पत्नी
हनीमून ट्रिप से वापस आने के बाद वह आॅस्ट्रेलिया चला गया लेकिन पत्नी को साथ नहीं ले गया। उसने कई बार पति से साथ ले जाने के लिए कहा लेकिन वह अपने साथ नहीं ले गया। वह ससुराल में ही रह रही थी छह महीने पहले विवाद बढने पर वह अपने मायके आ गई और पुलिस में शिकायत की। इस मामले में परिवार परामर्श केंद्र में युवती और उसकी सास की काउंसिलिंग की गई, सास का कहना है कि उसके बेटे की ट्रेनिंग चल रही है इसलिए वह उसे साथ नहीं ले गया है, इन दोनों को परामर्श केंद्र पर दोबारा बुलाया गया है।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!