आगरालीक्स… आगरा में भाजपा नेत्री की एक युवक के साथ वीडियो कॉल, आडियो रिकॉर्डिंग और अश्लील फोटो वायरल कर किया बदनाम। महिला नेत्री ने भाजपा की दो महिला नेत्री और युवक के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के थाना सिकंदरा में भाजपा नेत्री ने मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें कहा है कि एक जून को उन्हें अपने साथ ही महिला नेत्री से पहला चला कि सोशल मीडिया पर एक युवक के साथ वीडियो कॉल, आडियो रिकॉर्डिंग और अश्लील फोटो वायरल हो रहे हैं। जिस युवक के साथ फोटो वायरल किए गए, उस युवक का तीन साल पहले महिला नेत्री के मोबाइल पर मैसेज आया था। इसके बाद युवक उससे बात करने लगा, करीब एक महीने तक व्हाटस एप पर बात की, महिला नेत्री का कहना है कि व्हाटस एप पर बात करने के बाद युवक ने मिलने के लिए कहा लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया। (BJP woman worker lodge FIR against Co women workers & one other for viral compromised photo on social Media)
युवक ने वीडियो कॉल सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी, इसके बाद महिला नेत्री ने युवक का नंबर ब्लॉक कर दिया। इसके बाद युवक से कोई बात नहीं हुई।
लोकप्रियता बढ़ने पर किया बदनाम
महिला नेत्री का आरोप है कि उसकी लोकप्रियता बढ़ने से साथी महिला नेत्री परेशान थी, इसके कारण उन्होंने तीन साल पुराने फोटो और वीडियो कॉल जो कि साजिश के तहत तैयार किए गए थे युवक से मिलकर ले लिए। इन्हें व्हाटस एप पर वायरल करने के लिए अपलोड कर दिया। इस मामले में महिला नेत्री की तहरीर पर सिकंदरा पुलिस ने आईटी एक्ट सहित अन्य धारा में दो महिला नेत्री और एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।