आगरालीक्स.. आगरा में रहनकला टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं का हंगामा, पुलिस कर्मियों पर बस रुकवार अभद्रता करने के लगाए आरोप। पुलिस कर्मियों के खिलाफ तहरीर दी।
एटा में रविवार को बूथ सम्मेलन में आगरा से बस से कार्यकर्ता गए थे, वे रात को एटा से आगरा लौट रहे थे। आरोप है कि रहनकला टोल प्लाजा पर बस को पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रुकवा दिया। कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की, बस को सीज कराकर जेल भेजने की कहने पर कार्यकर्ता भड़क गए।

राज्यमंत्री के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ
मामला तूल पकड़ने पर राज्यमंत्री डॉ. जीएस धर्मेश टोल प्लाजा पर पहुंच गए। उन्होंने एसएसपी सुधीर कुमार सिंह से वार्ता की। उन्होंने पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया, इसके बाद मामला शांत हुआ। भाजपा कार्यकर्ता बस से आगरा लौट आए।