नईदिल्लीलीक्स…भाजपा के संकल्प पत्र में सस्ती रसोई गैस, जीरो बिजली प्लान, गरीबों को तीन करोड़ घर, यूसीसी का वादा।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र जारी किया

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसे भाजपा का संकल्प, मोदी की गारंटी का नाम दिया गया है। भाजपा के मुख्यालय में आज पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने इसे जारी किया।
चुनाव नतीजे आते ही हो जाएगा काम शुरू
पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि चार जून को नतीजे आने के साथ ही इस संकल्प पत्र पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
घोषणा पत्र की खास-खास बातें
-आयुष्मान योजना में अब 70 साल से ऊपर की आयु के हर बुजुर्ग को इस योजना में लाया जाएगा.
गरीबों के लिए तीन करोड़ और पक्के मकान बनाए जाएंगे।
-दिव्यांगों को पीएम आवास योजना में प्राथमिकता।
-जन औषधि केंद्र पर 80 फीसदी छूट के साथ दवाई मिलती रहेगी।
-मुफ्त राशन, पानी, गैस कनेक्शन, पीएम सूर्य घर योजना से ज़ीरो बिजली बिल की व्यवस्था।
-तीन करोड़ बहनें लखपति दीदी बनाई जाएंगी।
-नारी वंदन अधिनियम को लागू किया जाएगा।
-मुद्रा योजना के तहत 20 लाख रुपये का लोन।
-नेशनल एजुकेशन पॉलिसी लागू होगी।
-पेपर लीक पर बड़े कानून को लागू करेंगे।
-ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान योजना का लाभ मिलेगा.
-युवाओं के लिए स्टार्टअप, स्पोर्ट्स, इन्वेस्टमेंट, हाई वैल्यू सर्विस इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग और टूरिज्म के ज़रिए रोज़गार के अवसर देंगे।
-2036 में ओलंपिक की मेज़बानी करेंगे.
-किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास करेंगे. श्रीअन्न को सुपरफूड की तरह स्थापित करेंगे, नेनो यूरिया और प्राकृतिक खेती से ज़मीन की सुरक्षा करेंगे.