आगरालीक्स …( Agra Video News ) आगरा ताला चाबी बनाने के नाम पर व्यापारी की अलमारी में रखी 40 लाख की ज्वैलरी ले गए बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, दो दबोचे , इन्हें पहचान लें। वीडियो के लिए क्लिक करें।
आगरा के वेस्ट अर्जुन नगर में सोनू भदौरिया रहते हैं उनकी राजीव सिनेमा के पास भदावर डेयरी है। उनकी बहन नितिन की फरवरी में शादी हुई है वह घर आई हुई थी, अलमारी में उसकी ज्वैलरी रखी हुई थी। आठ अप्रैल को नितिन अपने भाई सोनू के बच्चों को टयूशन के लिए छोड़ने गई, बच्चों को छोड़कर लौट रही थी उसी दौरान उसे रास्ते में ताले चाबी बनाने वाले मिल गए, अलमारी की चाबी नहीं मिल रही थी इसलिए वह ताले चाबी वालों को घर बुला लाई। उन्होंने अलमारी का लॉक खोल दिया कहा कि अब दो घंटे बाद इसे खोलना। यह कहकर ताला चाबी बनाने आए दोनों युवक चले गए।
सीसीटीवी में हुए कैद
करीब दो घंटे बाद उन्होंने अलमारी चेक की तो उसमें ज्वैलरी नहीं थी, करीब 40 लाख रुपये की ज्वैलरी गायब मिली। सीसीटीवी में साइकिल पर आए ताला चाबी बनाने वाले दिखाई दे रहे हैं, पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पुलिस मुठभेड़ में एक दबोचा
रविवार सुबह पुलिस को पता चला की पथौली शाहगंज में ताला चाबी गिरोह के सदस्य किसी घर में चोरी करने की प्लानिंग कर रहे हैं, पुकिलस ने उसे घेर लिया। जवाबी फायरिंग में गिरोह के एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, उसकी पहचान नानक के नाम से हुई है। वहीं, उसके साथी अकाल सिंह को भी पुलिस ने पकड़ लिया, पुलिस ने बदमाशों से ज्वैलरी बरामद की है।