अलीगढ़लीक्स(चमन शर्मा)… सपा की प्रत्याशी अर्चना यादव को हराकर अलीगढ़ की चुनी गई भाजपा की जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने पद एवं गोपनियता की शपथ ली और अलीगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन हो गईं। भाजपा के कद्दावर नेता श्यौराज सिंह की पत्नी विजय सिंह विगत 2 मई को 47 जिला पंचायत सदस्यों द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष चुनीं गईं।
सोमवार को नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह, अपने पति श्यौराज सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, अलीगढ़ सांसद सतीश गौेतम, एमएलसी डाॅ मानवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, विधायकगण, भाजपा संगठन पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय पहुंची, जहां चैधरी चरण सिंह व स्व. मलखान सिंह प्रतिमा के समक्ष पूजन किया और चैधरी चरण सिंह व स्व. मलखान सिंह प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया।
तदोपरांत शपथ ग्रहण समारोह भवन में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने सर्वप्रथम विजय सिंह को जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई, जिसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर आसीन विजय सिंह ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को पद व गोपनियता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने शपथ ग्रहण समारोह में कहा कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने आपका चयन किया है उसी के अनुसार कार्य करने की आपसे अपेक्षा है और जिला प्रशासन का सहयोग सदैव आपको मिलता रहेगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने सभी को साथ लेकर हर पंचायत के विकास की बात कही। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह को बधाई देने वालों का तांता लग गया।