Bloc Pramukh polls in Agra: SP Candidates defeat BJP
आगरालीक्स ….आगरा में ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में सपा ने बाजी मारी, भाजपा को एक सीट मिली है और एक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी काबिज हुआ है। रविवार को आठ ब्लॉकों के प्रमुख के पद के लिए सुबह मतदान हुआ और शाम तक परिणाम घोषित कर दिए गए।
फतेहाबाद में सपा के राकेश धनगर ने प्रतिद्वंद्वी सोरन सिंह को 21 वोटों से हराया।
अछनेरा में भाजपा प्रत्याशी गायत्री देवी दो वोटों से विजयी घोषित की गईं। सांसद चौधरी बाबूलाल के भाई महाराज सिंह की पत्नी गायत्री देवी ने सपा नेता ओपी नौहवार की पत्नी शीला देवी को पराजित किया। गायत्री देवी को 50 और शीला देवी को 48 वोट मिले।
एत्मादपुर में सपा समर्थित राजाबेटी बघेल 67 वोट से जीतीं। उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी संगीता कुलश्रेष्ठ को मात दी। सैंया में सपा समर्थित प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह ने दो मतों से जीत हासिल की। उन्हें 42 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीकांत त्यागी को 40 मत मिले। तीसरे प्रत्याशी महेश त्यागी को एक भी मत नहीं मिला। पिनाहट में सपा के सुग्रीव चौहान 25 मतों से विजयी घोषित किए गए। उन्हें 44 मत मिले जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के राजेंद्र प्रसाद को 19 मत मिले। अकोला में सपा के ओंकार सिंह 67 मतों से जीते। खेरागढ़ में सपा की सुनीता सिंह 18 मतों से जीतीं। कुल 77 मतों में उन्हें 47 मत, निकटतम प्रतिद्वंद्वी मंजू देवी को 29 मत मिले।
मतदान के बाद जीते प्रत्याशी
फतेहाबाद राकेश धनगर
खेरागढ़ सुनीता सिंह
सैंया मानवेंद्र सिंह
अछनेरा गायत्री देवी
एत्मादपुर राजाबेटी बघेल
अकोला ओंकार सिंह
पिनाहट सुग्रीव चौहान
बरौली अहीर गीत देवी
ये निर्विरोध
ब्लाक जीते प्रत्याशी
खंदौली जगवीर सिंह तोमर
बिचपुरी यशपाल राणा
जगनेर लक्ष्मण सिंह
शमसाबाद सीमा
बाह होरीलाल
फतेहपुर सीकरी चौधरी टीकम सिंह
जगनेर लक्ष्मन सिंह गुर्जर