
सूरज की किरणों के साथ किट पहनकर क्रिकेट के मैदान में पहुंच जाते हैं। आगरा ब्लू की टीम वार्म अप के बाद मैच खेलने के लिए तैयार हो जाती है। कोई कह नहीं सकता है कि ये 28 प्लस उम्र के हैं। क्रिकेट पर हूटिंग से लेकर आउट होने की अपील करने का तरीका बचपन की याद दिलाता है तो बॉलर को गडृडा कहकर उसकी चुटकी लेते हैं, खाली बॉल निकलते ही आवाज आने लगती है, अबे क्या हुआ बॉल टिप नहीं रही। मैच कोई भी जीते, लेकिन मैदान में पसीना बहाने का मजा ही अलग है। टीम के कैप्टन मिलिंद माथुर (कोहिनूर ज्वैलर्स) और वाइस कैप्टन रोहिन हेमदेव ( लक्ष्मणदास ज्वैलर्स) हैं।
Leave a comment