
आरोप है कि तीन फरवरी की रात में लाखन सिहं के निवास सुरक्षा विहार कॉलोनी (थाना सदर) पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) फतेहाबाद और थानाध्यक्ष डौकी आए। उनके साथ समाजवादी पार्टी के समर्थक थे। लाखन सिंह से कहा कि चुनाव में खड़ी अपनी पत्नी को बैठाओ, नहीं तो जेल भेज देंगे। लाखन सिंह के पुत्र रोहतान सिंह के मुताबिक पुलिस ने घर से आठ लोगों को उठा लिया। पुलिस उन्हें थाना डौकी ले आई।
लाखन सिंह के अपहरण की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों समर्थक थाना डौकी पर आ गए। फतेहाबाद मार्ग जाम कर दिया। पुलिस से विवाद शुरू हो गया। सब मांग कर रहे थे कि लाखन सिंह को तत्काल छोड़ा जाए। सपा पुलिस के बल पर चुनाव जीतना चाहती है।
लाखन सिंह के खिलाफ थाना डौकी मे चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि इसी कारण लाखन सिंह को गिरफ्तार किया गया है। चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस की स्थिति उस समय खराब हो गई, जब मुकदमा लिखाने वाले एक बीडीसी सदस्य ने लाखन सिंह के पक्ष में बयान दे दिया।
लाखन सिंह का कहना है कि सीओ फतेहाबाद ने घर से उठाया है। वे दबाव बना रहे हैं कि पत्नी को चुनाव मैदान से हटा लूं, नहीं तो जेल भेज देंगे। सीओ फतेहाबाद मेरी हत्या करा सकते हैं। समाजवादी पार्टी के लोग पुलिस की मदद से चुनाव जीतना चाहते हैं।
Leave a comment