Aligarhleaks:डाॅ चौधरी एजूकेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में शांति नर्सिंग होम ब्लड बैंक में साप्ताहिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारम्भ डाॅ वीरेंद्र चौधरी, डाॅ सुरेखा चौधरी व डाॅ माधव चौधरी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। पंजीकरण, ब्लड ग्रुप, ब्लड प्रेशर, शरीर तापमान, वजन, हीमोग्लोबिन जांच आदि प्रक्रियाओं से गुजरने के बाद योगेंद्र कुमार, वशीर खान, मीना चौधरी, अंकित उपाध्याय, डाॅ राशिद, कुमकुम, बाबूलाल, रमेश सहित 15 रक्तदाताओं ने शिविर में रक्तदान किया। साथ ही 21 ने रक्तदान संकल्प पत्र भर जरूरत पर रक्तदान की इच्छा जाहिर की। डाॅ वीरेंद्र चौधरी ने रक्तदान के लिए प्रोत्साहन हेतु रक्तदानदाताओं को ब्लड डोनर काड, प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट प्रदान किए। डाॅ वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि “ रक्तदान केवल रक्तग्राही के लिए ही नहीं बल्कि स्वयं के लिए भी आवश्यक है। रक्दान से जहां एक ओर सामाजिक दायित्व की पूर्ति होती है, वहीं रक्तदाता का स्वास्थ्य स्वयं भी और बेहतर होता है। ” डाॅ सुरेखा चौधरी ने कहा कि “ रक्दान के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर कर रक्तदान यानि महादान को बढ़ाबा दिया जाना चाहिए ताकि रक्त की कमी किसी के लिए परेशानी का सबब न बने। रक्तदान को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। ” इस दौरान संजय जैन, अरविंद शर्मा, अखिलेश यादव, अरीना खान, चमन शर्मा आदि उपस्थित थे।