
शनिवार को बॉलीवुड स्टार नाइट में गायिका सुनिधि चौहान प्रस्तुति देंगी, शिल्पग्राम के मुक्ताकाशीय मंच पर शनिवार को रात्रि आठ बजे से उनकी प्रस्तुति शुरू होगी।
शिल्पग्राम मुक्ताकाशीय मंच
इस मंच पर ताज महोत्सव के रजत जयंती का अंतिम कार्यक्रम बॉलीवुड स्टार नाइट का होगा, जिसमें सुनिधि चौहान द्वारा गीत प्रस्तुत किए जाएंगे। इससे पूर्व शाम सात बजे शोभना नारायन के निर्देशन में कथक समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
सदर मुक्ताकाशीय मंच
इस मंच पर कार्यक्रमों की शुरुआत शाम पांच बजे से दीपक के गायन से होगी। इसके बाद आकांशी, अनुष्का, अजीत सिंह, विजय उप्रेती, प्रणव सिंह द्वारा गायन किया जाएगा। सान्या सिरोही, अल्पना भटनागर के निर्देशन में सूमह नृत्य शाम सात बजे टूरिस्ट ट्रस्ट द्वारा समूह नृत्य का आयोजन किया जाएगा। रात्रि आठ बजे इस मंच पर रामस्वरूप, रमेश चंद द्वारा सितार व जलतरंग की जुगलबंदी होगी।
सूरसदन में नाटक बाप रे बाप
सूरसदन प्रेक्षागृह में संस्कार भारती द्वारा शाम सात बजे से नाटक बाप रे बाप गज फुट इंच का मंचन होगा।
नूरजहां ऑडीटोरियम में शाम पांच बजे से नृत्य, गायन, समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएंगी। अंतिम दिन 20 कार्यक्रम इस मंच पर होंगे।
Leave a comment